DNN बद्दी (आदित्य चड्डा)
सोलन जिला के बीबीएन क्षेत्र में दो लोगों द्वारा आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नालागढ़ के खेड़ा में करीब 32 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली जब तक परिजनों को इसकी जानकारी मिली तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। वही बद्दी के बिल्लांवाला में भी एक महिला ने आत्महत्या कर ली यह किराए के कमरे में रहती थी। एएसपी नालागढ़ मानव वर्मा व डीएसपी बददी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की प्रारम्भिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस हर पहलु से छानबीन कर रही है।















