DNN सोलन ब्यूरो
03अगस्त। कोविड-19 के खतरे के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सोलन जिला में वर्तमान में 1941 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है। यह जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने दी। डा. गुप्ता ने कहा कि इन 1941 व्यक्तियों में से 1309 व्यक्तियों को होम क्वारेन्टीन किया गया है। इनमें से 691 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें अन्य राज्योें से जिला में आने के उपरान्त होम क्वारेन्टीन किया गया है। 618 अन्य व्यक्ति होम क्वारेन्टीन हैं। 304 व्यक्ति संस्थागत क्वारेन्टीन में हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि जिला में अभी तक 18616 व्यक्ति 14 दिन की निगरानी अवधि पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला में अभी तक कुल 20557 व्यक्तियों को निगरानी में रखा जा चुका है। 08 व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखा गया है। इनमें से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 02, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नालागढ़ में 02, एमएमयू कुम्मारहट्टी में 02 तथा अर्की में 02 व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखा गया है।















