सोलन जिला में मिलावटी शराब बनाने का हुआ भांडाफोड़ 1 गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 17 अगस्त

हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पुलिस ने शराब में अन्य रसायन मिलाकर नए सिरे से उन्हें बोलत में पैक करके बेचने के अवैध शराब के धंधे का भांडा फोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोलन जिला में इस प्रकार का पहला मामला सामने आया है। पुलिस का मानना है कि जो रसायन इस शराब में मिलाए जा रहे थे उनसे लोगों की जान को खतरा भी हो सकता था। इसलिए पुलिस ने शराब में मिलाए जा रहे रसायन के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लेबोरेटरी भेजा है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
सिंह ने जानकारी दी कि सोलन जिला में इस प्रकार का पहला मामला सामनेआया है। पुलिस ने बोलते सील करने वाली मशीन, शराब में अन्य रसायन मिक्स करने के लिए मिक्सर मशीन सहित अन्य चीजें भी मौके से बरामद की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहना से जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि गत रात परवाणू पुलिस को एक खास सूचना मिली कि रिंकू बैहल सैक्टर 4 गांव नरयाल परवाणु में शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना यह भी मिली कि उसने एक गोदाम किराए पर लिया हुआ है।

जहां पर वह शराब स्टोर करता है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान गोदाम में5 पेटी अंग्रेजी शराब , 5 पेटी देसी शराब 68 लेवल रंगीला संतरा व 44 सीलें, एक सीलिंग मशीन, एक पाऊच मशीन, एक बोतल प्लास्टिक जिसमें स्वीट ऑरेंज लेवर, दो पेटी खाली बोतलें व 250 बोतल के ढ़क्कन बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ है कि यहां पर अवैध शराब के साथ कुछ और धंधा भी चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि वह अवैध शराब का धंधा पिछले 4 सालों से परमाणु क्षेत्र में कर रहा है। 6 महीने पहले सैक्टर 4 में एक दुकान कबाड़ी का काम करने के बहाने किराए पर ली और तब से यह इसमें अवैध शराब का काम करने में लगा हुआ है। आरोपी साथ लगते राज्य हरियाणा व चंडीगढ़ से से भारी मात्रा मे शराब लेकर यहां पर आता था और इसमें पानी , स्वीटनर और तीन चार तरीक़े के रसायन (कैमिकल) मिलाकर इसको एडिल्टरेट करके बोलतों को और अच्छे से सील करके फर्जी होलोग्राम और लेबल्स लगाकर स्थानीय जनता को अवैध तौर पर बेच रहा था। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि यदि जोर सायन इस शराब में मिलाए जा रहे थे वह अधिक मात्रा में शराब में मिल जाए तो शराब जहरीली भी हो सकती थी। ऐसे में पुलिस ने सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे है और यदि वहां से विशेषज्ञों की रिपोर्ट इसी प्रकार की आती है तो आरोपी के खिलाफ अन्य धाराओं में मामला दर्ज होगा। क्योंकि जिस प्रकार से यहां पर शराब में अन्य रसायन मिलाकर उसे दोबारा बोलतों में भरकर फर्जी लेबर लगाकर बेचा जा रहा था। जिससे लोगों की जान को खतरा भी हो सकता था। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी केखिलाफ अवैध शराब का धंधा करना, धोखा धड़ी करना, जालसाजी करना और हानिकारक केमिकल्स मिलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करनेपर भादस की धारा 420, 468, 471 व आबकारी कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

News Archives

Latest News