DNN सोलन
सोलन जिला के नालागढ़ में अज्ञात हमलावरों ने दो सगे भाइयों पर हमला कर दिया। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना नालागढ़-रामशहर मार्ग पर एक कालोनी के समीप घटी जहां पर 3 अज्ञात युवकों ने दो सगे भाईयों पर तेज़धार हथियारों से हमला कर दिया। जिनकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि हमलावर घटना को अंजाम देकर मौक़े से फ़रार हो गए। मृतकों की पहचान वरूण व कुणाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शवोंको क़ब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। डीएसपी नालागढ़ फ़िरोज़ खान ने बताया कि दो सगे भाईयों पर अज्ञात युवकों द्वारा हमला किया गया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है जल्द ही हिरासत में होंगे।
