सोलन के होटलों पर पड़े छापे

Himachal News Others Solan

डीएनएन सोलन
जिला में बिना पंजीकरण के चल रहे होटलों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। विभाग ने अचानक छापामारी के दौरान 13 होटलों के चालान काटे हैं। इन होटलों से विभाग द्वारा 65200 रुपए जुर्माना भी वसूला गया है। विभाग की यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार जिला के कसौली, चायल, बड़ोग, कुमारहट्टी व सोलन के आसपास 285 होटल पर्यटन विभाग के पास पंजीकृत हैं। बीते कई दिनों से विभाग को शिकायतें मिल रही थी कि कई होटलों में अनियमताएं बरती जा रही हैं। विभाग द्वारा इन दिनों जिला के सभी होटलों की जांच का अभियान शुरू किया गया है। कुमारहट्टी, कसौली व धर्मपुर के दो दर्जन से अधिक होटलों की जांच पर्यटन विभाग द्वारा की गई है। जांच के दौरान 13 होटलों में अनियमिताएं पाई गई हैं। जांच में पाया गया है कि कई होटलों में रूम का रिकार्ड नहीं रखा गया है। कौन रूम में रुका है और कितने दिन रह कर गया है, इस प्रकार की खामियां पाई गई हैं। इसके अलावा कुछ होटलों में रूम व पैकेज के चार्जेज भी अधिक लिए जा रहे हैं। बिल से संबंधित कई खामियां होटलों में पाई गई हैं। ऐसे तमाम होटलों के खिलाफ पर्यटन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी विवेक चौहान ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

News Archives

Latest News