DNN सोलन
सोलन के सपरून क्षेत्र में एक वाहन में सवार लोगों ने एक दूसरे वाहन को रोककर कुल्हाड़ी से वाहन के शीशे तोड़ डाले। घटना के समय वाहन में एक महिला व वाहन चालक मौजूद बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है। डीएसपी योगेश जोशी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।
बताया जा रहा है कि सोलन के व्यापारी राजकुमार मित्तल के परिवार के सदस्य पर यह हमला करने की कोशिश की गई है।
वहीं डीएसपी योगेश जोशी ने कहा कि ऐसी सूचना आई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन ने इस वाहन को ओवरटेक किया और गाड़ी आगे लगा दी जिसके बाद इस गाड़ी से कुछ लोग उतरे और उन्होंने कुल्हाड़ी से वाहन के शीशे तोड़ने शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है और वाहन की तलाश की जा रही है।















