सोलन के विभिन क्षेत्रो में 07 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

06 जुलाई हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप विद्युत केन्द्र औच्छघाट के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल सोलन के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि 07 जुलाई, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक कालाघाट, कोटला पंजोला, दोलांजी, मंझोली, क्यार, सनहोल, नंदाल, नौणी बाजार, धारों की धार, धरजा, अम्बर कोठी, बदलेच, थुरंग, नौणी विश्वविद्यालय, औच्छघाट, ज़ीरोप्वांइट, जटोली, कोथों एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News