DNN सोलन
03जनवरी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 66/33/11 के.वी. विद्युत उप केन्द्र मालपुर के रखरखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमण्डल बद्दी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता गुरूचरण सिंह ने दी।
गुरूचरण सिंह ने कहा कि 04 जनवरी, 2023 को प्रातः 08.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक मलपुर, संधोली, पुलिस थाना बद्दी, भुडड बस स्टैण्ड, उपरला भुडड, तहसील कार्यालय बद्दी, अस्पताल बद्दी, बद्दी बार्ड नम्बर 01, शितलपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त मैसर्ज़ सिपला, पनेका, मैसर्ज़ अरस्तू लैब, मैसर्ज़ अरस्तू फार्मा, मैसर्ज़ रैकेट बेनकेट, मैसर्ज़ यू.पी.एल की भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।