सोलन के बाद अब ऊना में चली कार में आग

Crime Una

DNN ऊना
इन दिनों कार का सफर खतरे से खली नहीं रह गया है। सोलन में चली कार में लगी आग के कारणों पर से अभी पर्दा उठा नहीं था कि ऊना क्षेत्र में भी इसकी प्रकार का मामला सामने आया है। मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर कुरियाला में कार में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि कार में सवार दो लोग बाल बाल बच गए। आगजनी में कार में रखा 45 हजार का केश भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सन्तोषगड़ निवासी रविंद्र की कार को कुंगनकला निवासी अरुण चला रहा था। कुरियाला के समीप पहुंचते ही कार में अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कर सवार दोनों युवकों ने किसी तरह बाहर निकल अपनी जान बचाई। स्थानीय लोग भी आग बुझाने को कूद पड़े। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन कार पूरी तरह से जल गई। कर में रखी 45 हजार की नकदी भी जल गई। कार में आग किन कारणों से लगी इसका खुलासा नही हो पाया है।उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पीडितो के बयान कलमबद्ध किये जा रहे है।

News Archives

Latest News