DNN सोलन
29 जुलाई सोलन के दोहरीदिवाल पर एक स्कूटी सवार युवक को एक ट्रक द्वारा टक्कर मारने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर ट्रक छोड़कर चालक घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।










