DNN सोलन
01 नवंबर सोलन के ठोडो मै दान में 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एतिहासिक रैली होगी। जिसमें 1 लाख लोग भाग लेंगे। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष व खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पुरूषोतम गुलेरिया नेदी। उन्होंने बताया कि इस रैली में शिमला संसदीय क्षेत्र के सभी 17 निर्वाचन क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी शामिल होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए कमेटियां गठित कर दी गई है।
मंगलवार को प्रेसवार्ताके दौरान गुलेरिया ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए सोलन भाजपा के प्रमुख नेताओं की
कमेटियां बनाई गई है। इसमें मंच व्यवस्था से लेकर ट्रेफिक व्यवस्था व भोजन व्यवस्था समेत 20 कमेटियां गठित की गई है। सभी कमेटियों की बैठक हो चुकी है और समय-समय पर सभी से फीड बैक लिया जा रहा है। इस रैली की खास बात यह होगी कि इसमें शिमला संसदीय क्षेत्र केसभी 17 निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी शामिल होंगे इन सभी को प्रधानमंत्री आशीर्वाद देंगे। रैली प्रभारी का जि मा उतराखंड के पूर्व विधायक कुलदीप कमार होंगे। रैली में सं या लक्ष्य के मुताबिक जुटे इसको लेकर पुरूषोतम गुलेरिया
को भी सं या प्रमुख बनाया गया है जबकि सहयोग के लिए आदित्य कोठारी, शिशु धर्मा व अक्षय भरमौरी को साथ रखा गया है। गुलेरिया ने दावा किया कि यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। रैली को लेकर पूरे सोलन को सजा दिया जाएगा और प्रचार-प्रचार समेत अन्य मु य बिंदुओं को लेकर बैठकों का दौर जारी है। इस रैली में प्रदेश के मु यमंत्री जय राम ठाकुर समेत कई अन्य नेता भी रैली में शामिल होंगे।















