सोलन के चायल में ग्रामीण हाट की आधारशिला रखेंगे मन्त्री वीरेन्द्र कंवर

Politics Solan

DNN सोलन
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशु पालन तथा मत्स्य पालन मन्त्री वीरेन्द्र कंवर 14 जून, 2022 को सोलन ज़िला के प्रवास पर रहेंगे। वीरेन्द्र कंवर 14 जून, 2022 को दिन में 01.00 बजे कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत चायल में ग्रामीण हाट की आधारशिला रखेंगे। ग्रामीण विकास मन्त्री तदोपरान्त हिन्नर समूह में उठाऊ जलापूर्ति योजना नोहरा कुरगल टकराना का शिलान्यास करेंगे। वीरेन्द्र कंवर मेला बाबा सिद्ध चायल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

News Archives

Latest News