सोलन के चंबाघाट के 2 उद्योगों में लगी आग, मौके पर विभाग की टीम ने पहुंच कर आग पर पाया काबू

Crime Others Solan

चंबाघाट के उद्योगों में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर विभाग की टीम

DNN सोलन
सोलन के चंबाघाट स्थित प्लास्टिक की पाइप बनाने वाले उद्योगों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद  फायर विभाग की  दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग 2 उद्योगों में  लगी । जिससे एक फैक्टरी की छत व खिड़कियां जल गई तथा दूसरे का एक कमरे में रखा सामान व कमरा जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पा लिया है।

News Archives

Latest News