सोलन के कोटलानाला में बाइक ने मारी महिला को टक्कर

Crime Solan

DNN सोलन (पूजा वर्मा) 5 मई ।

शहर के कोटलानाला में एक बाइक की टक्कर लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसे सोलन से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।  दूसरी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं जांच की’ जा रही है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कोटलानाला में आफिर कालोनी रोड को जाने वाले रास्ते के नजदीक एक बाइक चालक ने एक पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दी जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। आसपास के लोगों ने तुरंत महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया । जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बाइक चालक राघव गुप्ता निवासी जम्मू के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News