सोलन कालेज में अध्यापक ने बिना कारण पूछे छात्र के मारा थप्पड़, प्राचार्य के पास पहुंचा मामला, प्राचार्य ने अध्यापक से लिखित में मांगा स्पष्टीकरण 

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो 
02 सितंबर। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन में एक अध्यापक ने छात्र के बिना बिना कारण पूछे थप्पड़ जड़ दिया। इस पर छात्र के परिजनों ने प्राचार्य को लिखित में शिकायत दी है। कालेज प्राचार्य ने  परिजनों की शिकायत के आधार पर अध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया जा रहा है कि छठे सेमेस्टर का छात्र असाइनमेंट देने के लिए अध्यापक के पास गया तो अटेंडेंस के चलते बिना कोई कारण सुने छात्र के अध्यापक ने थप्पड़ मार दिया।
इस कारण छात्र हताहत हो गया और इसकी शिकायत प्राचार्य को सौंपी गई है। इस दौरान छात्र ने यह भी आरोप लगाया है कि वह अध्यापक कितने छात्रों के साथ ऐसा कर चुके है।  इस कारण न जाने कितने छात्र परेशान हो चुके है। छात्र ने बताया कि उन्होंने पहले तो यह सोचा की इसको लेकर चुप्पी साध ली जाए, लेकिन उन्हें टेंशन हो गई।  इसके बाद उन्होंने सारी घटना अपने परिजनों के साथ सांझा की और इसके बाद बुधवार को परिजनों ने लिखित शिकायत प्राचार्य को सौंपी। शिकायत मिलते ही प्राचार्य ने अध्यापकों की आपात बैठक बुलाई और ऐसा न करने के  आदेश भी दिए। बरहाल, अध्यापक ने अपनी गलती मानते हुए माफ़ी मांगी है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य नम्रता टीकू का कहना हैं कि उनके पास इस प्रकार लिखित शिकायत परिजनों ने सौंपी है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शिकायत निवारण कमेटी की बैठक बुलाई गई। इस दौरान दोनों पक्षों को सुना गया है और अध्यापक ने अपनी गलती को माना है। छात्र और  अध्यापक के बीच कोम्प्रोमाईज़ करवाया गया है और अध्यापक ने लिखित में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

News Archives

Latest News