सोलन : अश्वनी पेयजल योजना के सैंपल हुए पास पानी की लिफ्टिंग शुरू

Himachal News Others Solan

DNN सोलन, 20 अगस्त

सोलन शहर में पेयजल दिक्कत अब दूर होने की पूरी संभावना है। शहर व आसपास के क्षेत्रों में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए गिरी पेयजल योजना के अलावा अब अश्वनी पेयजल योजना से भी पानी की लिफ्टिंग शुरू हो गई है। अश्वनी पेयजल योजना से लिए गए सभी सैंपल पास हो गए हैं और इसी के साथ जल शक्ति विभाग ने यहां से पानी की लिफ्टिंग शुरू कर दी है। पेयजल योजना से भरपूर पानी उठाया जा रहा है। ऐसे में आगामी समय में सोलन में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार शिमला में भूस्खलन के कारण स्लॉटर हाउस सहित अन्य भवन गिर गए थे। जिसके कारण स्लॉटर हाउस में मौजूद बायो लॉजिकल वेस्ट के अश्वनी नदी में मिलने की संभावना जताई गई थी । जिसे देखते हुए सोलन मेंअश्वनी पेयजल योजना से पानी की लिफ्टिंग को पूरी तरह से रोक दिया गया था। एतिहात के तौर पर उठाए गए इस कदम के कारण सोलन शहर में पानी को लेकर त्राहि त्राहि मच गईथी। शहर में 8-9 दिनोंबाद भी पानी नहींमिल रहा । इसी बीच जल शक्ति विभाग ने अश्वनी पेयजल योजना के अलग-अलग स्थान से पानी के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा था। जिनकी रिपोर्ट आ गई है। सभी रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद जल शक्ति विभाग ने अश्वनी पेयजल योजना से भी पानी की लिफ्टिंग शुरू कर दी है और अब सोलन शहर में पानी की कमी नहीं होगी।

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता सुमित सूद ने कहा कि अश्वनी पेयजल योजना से लिए गए पानी के सभी सैंपल पास हो गए हैं। चंडीगढ़ की रिपोर्ट में भी सैंपल सही पाए गए हैं। इसलिए यहां से पानी की लिफ्टिंग शुरू कर दी गई है।

News Archives

Latest News