सोनू ठाकुर को गुरुकुल वन्य प्राणी संरक्षण सम्मान

Himachal News Kullu Others
DNN कुल्लू
04 जून।  गुरुकुल बहुमुखी शिक्षा संस्था पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस बार समाज सेवा तथा वन्य प्राणी संरक्षण के लिए दो विभूतियों को सम्मानित किया। यह जानकारी देते हुए संस्था के चेयरमैन कैलाश गौतम ने बताया कि ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला कुल्लू में  पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर समाजसेवी मेघ सिंह कश्यप को गुरुकुल समाज सेवा सम्मान 2022 तथा वन्य प्राणी संरक्षण के लिए सोनू ठाकुर को गुरुकुल वन्य प्राणी संरक्षण सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है।
गलोबल विलेज स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश भारद्वाज ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों के बीच ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करने से विद्यार्थी भी प्रेरित होंगे और समाज में एक अच्छा सन्देश जाएगा। उन्होंने कहा कि मेघ सिंह कश्यप तथा सोनू ठाकुर का समाज सेवा तथा पर्यावरण व वन्य प्राणी संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है। गणेश भारद्वाज ने दोनों सम्मानित होने वाली विभूतियों को अग्रिम बधाई दी है।

News Archives

Latest News