सेना भर्ती में आने वाले उम्मीदवारों और स्टाॅफ को करना होगा कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पालन

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

16 मार्च । पीआरो (रक्षा) जांलधर गगनदीप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में सेना भर्ती रैली 17 मार्च से 2 अप्रैल, 2021 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक/एसकेटी, आरटी, जेसीओ और सिपाही फार्मा के पदो के  लिए बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली  इंदिरा गांधी खेल मैदान, ऊना में 17 मार्च से 2 अप्रैल, 2021 तक होगी।
उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण हुए लाॅकडाउन के बाद इस क्षेत्र में पहली सेना भर्ती की जा रही है। भर्ती रैली के लिए अब तक लगभग 33,225 अभ्यार्थी पंजीकृत हुए है। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली में आने वाले सभी प्रतिभागियों और भर्ती स्टाॅफ को कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।

News Archives