DNN बिलासपुर
13 दिसम्बर। सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बामटा और बल्ह बलवाना में महासंगम थिएटर ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया।कलाकारों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत वृद्ध, एकल नारी, कुष्ठ रोगी, ट्रांसजेंडर, विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही है।कलाकारों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गीत-संगीत, लघु नाटिका जनमंच, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना, दिव्यांग विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना तथा सम्पूर्ण स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया।कलाकारों द्वारा इस अवसर पर नशा निवारण के साथ-साथ कोविड-19 नियमों के विषय में भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने बताया कि कोविड-19 का खतरा अभी बना हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें तथा आवश्यक सोशल डिस्टेंसिग नियम का पालन करें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान रजनीश ठाकुर, उप प्रधान केसर सिंह, वार्ड सदस्य अंजू देवी, कमला देवी, मनसा देवी, गीत राम मौजूद रहे।
जनचेतना कला मंच झण्डूता के कलाकारों ने भी झण्डूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहड़ी तथा रौड़ जामन में उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की। लोगों को बताया गया कि हमारे युवाओं का पूरी तरह स्वस्थ एवं जागरूक होना आवश्यक है। कलाकारों ने बताया अभिभावकों को चाहिए वे अपने बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखें।कलाकारों ने मुख्यमंत्री रोशनी योजना, शगुन योजना, गृहिणी सुविधा योजना, खेत संरक्षण योजना तथा हिमकेयर योजना पर गीत संगीत के साथ-साथ लोगों को जागरूकता किया। कलाकारों ने इस अवसर पर विकास गंगा नाम के नाटक से भी प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लोगों के साथ सांझा किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत लैहड़ी के कार्यक्रम में प्रधान अनिता कुमारी, उप प्रधान जोगेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य सुदेश कुमारी तथा रौड़ जामन पंचायत में प्रधान सुरजीतो देवी, वार्ड सदस्य बिमला देवी व सचिव कर्म दयाल शर्मा उपस्थित रहे। इसी कड़ी में घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाहर में आयोजित कार्यक्रम नटराज सांस्कृतिक कलामंच के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान तारा चंद धीमान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
.0.















