DNN शिमला
हिमाचल सरकार नेकर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर को हिमाचल प्रदेश भवन एंव अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह बोर्ड प्रदेश के सबसे प्रमुख बोर्ड में से एक है और इस बोर्ड में बजट का प्रावधान भी काफी अधिक है। पिछली सरकार में हरदीप बाबा इस बोर्ड के अध्यक्ष थे। गौर रहे कि कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर सोलन जिला के अर्की से है और पिछले 34 साल से कर्मचारी राजनीति में सक्रिय है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के वे अध्यक्ष भी है।


















