सुरक्षा कर्मी के पास रखे बैग से 80 हजार चोरी

Crime Kasauli

डीएनएन परवाणू
परवाणू के एक उद्योग के कर्मचारी के बैग से 80 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित जय गोपाल शर्मा निवासी गाव औडा, कसौली ने थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवाई हैं कि वह सेक्टर-5 के उद्योग में कार्यरत है। 11 जनवरी को सुबह उसने परवाणू के किसी बैंक से मोटर साइकिल लेने के लिए 80 हजार रुपये निकाले थे, जिसमें 35 नोट 2000 रुपये के और 10 हजार का बंडल 100 रुपये के नोटों का था। उसने यह पैसे कंपनी के सुरक्षा कर्मी के कमरे में अपने बैग में रखे थे। इसके बाद जब लंच में इसने बैग चेक किया तो सारे रुपये बैग में ही थे, लेकिन जब छुट्टी होने के बाद उसने अपना बैग चेक किया तो उसमें से सारे रुपये गायब थे। उसने इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। डीएसपी रमेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

News Archives

Latest News