DNN सुबाथू
14 सितंबर। जिला सोलन के छावनी क्षेत्र सुबाथू में रविवार को अचानक एक लकड़ी से बने भवन में आग लग गई। इस दौरान गनीमत यह रही कि तुरन्त आग को काबू पा लिया गया, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार छावनी क्षेत्र सुबाथू में कश्मीरी महोल्ले में नरेंद्र कुमार के मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण सिलेंडर के रेगुलेटर में लीकेज होना है। इस लीकेज के चलते यह हादसा पेश आया है। आग लगने बारें जैसे ही स्थानीय लोगों, पुलिस व छावनी कर्मचारियों को पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंच आग को काबू पाने के प्रयास किए गए। इन सभी के प्रयासों के बाद तुरन्त आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान सुबाथू चौकी में तैनात पुलिस के जवान कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बहादुरी का परिचय भी दिया है। कांस्टेबल दिनेश ने बिना जान की परवाह किए सिलेंडर को तुरन्त घर से बाहर निकाल दिया और घर से थोड़ी दूरी पर पड़ी रेत में सिलेंडर में लगी आग को बुझा दिया। आग लगने से कपड़े बिस्तर, पंखा व छत की कड़िया झुलसी है। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर ने की है। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलने पर तुरन्त पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए थे और आग बुझाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए गए है।















