सुबाथू के थड़ी में सड़क से 250 फीट नीचे मकान की छत पर जा गिरी कार, चालक को आई चोटे

Others Solan

DNN सुबाथू

03 सितंबर। सुबाथू-सोलन सड़क पर थड़ी के समीप एक मारुति कार 250 फीट नीचे रिहायशी एरिया में बने मकान पर जा गिरी। इस कारण चालक को गम्भीर चोटें आई है। बताया जा रहा है कि चालक पूर्व सैनिक है और मारुति कार एचपी- 52-0395 में सोलन से सुबाथू की ओर आ रहा था कि जैसे ही थड़ी के समीप पहुंचा तो अचानक मारुति कार लगभग 250 फीट नीचे लोअर थड़ी में मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और चालक को सुबाथू में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रैफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय व्यक्ति सुबाथू सेना से सेवानिवृत है।

News Archives

Latest News