सुजानपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए राणा ने 26 लाख का बजट किया जारी

Hamirpur Himachal News Others
DNN हमीरपुर
2 जून सुजानपुर के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत व संघर्षरत रहने वाले विधायक राणा ने 26 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। विभिन्न विकास कार्यों के लिए यह राशि विधायक निधि से जारी की गई है। विधायक आवास पटलांदर हाउस के प्रवक्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत दरोगण पति कोट के कोटलु श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार निर्माण हेतु, ऊहल ग्राम पंचायत में ऊहल बाजार से एससी बस्ती के लिए लिंक रोड हेतु, ग्राम पंचायत टपरे में काहलवा गांव में रास्ता निर्माण के लिए, दई दा नौण ग्राम पंचायत में वर्षा शालिका निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। उपरोक्त तमाम विकास कार्यों के लिए एक-एक लाख रुपए का बजट जारी किया गया है। जबकि टिब्बी ग्राम पंचायत में नखरेड़ मुशियां में पुलिया निर्माण के लिए, ठाणा धबडिय़ाणा ग्राम पंचायत में महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए, बैरी ग्राम पंचायत के चपटेहड़ के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत रंगड़ के भटियाणा गांव में सड़क निर्माण के लिए 3 लाख 25 हजार रुपए। भेरड़ा ग्राम पंचायत  में भेरड़ा जंज घर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए डेढ़ लाख रुपए। समाज सेवा में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले 54 महिला मंडलों को बर्तन व फर्नीचर के साथ सामाजिक कार्यों में प्रयोग आने वाली चीजों की खरीद के लिए 12-12 हजार रुपए व क्षेत्र में 36 सोलर लाइटों के लिए 4 लाख 34 हजार रुपए का बजट जारी किया गया है। राणा ने कहा कि विकास अंतहीन प्रक्रिया है। नित नई जरुरतों के मुताबिक विकास का प्रारूप व मांगें लगातार बदलती हैं। लेकिन सुजानपुर के हर वर्ग को विकास  का लाभ मिले। हर घर गांव तक विकास की लो पहुंचे। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। समाज के दुख-सुख में संस्था के माध्यम से सेवा कार्य हों या सियासत के माध्यम से विकास के कार्य हों। इसके लिए वह हर सतत प्रयास करते हुए संघर्षरत व सक्रिय रहते हैं।

News Archives

Latest News