DNN सुजानपुर
22 सितंबर सुजानपुर के विकास के लिए निरंतर संघर्षरत व प्रयासरत रहने वाले विधायक राजेंद्र राणा ने विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10 लाख 3 हजार रुपए जारी किए हैं। यह राशि विधायक निधी से जारी की गई है। इस कड़ी में विधायक राजेन्द्र राणा ने विधायक निधि से विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10 लाख 3 हजार रूपए जारी किए हैं। ग्राम पंचायत डूहक में पीपल गाहरा जंज घर की मुरम्मत के लिए 45 हजार, ग्राम पंचायत झानियारा में मौहन गांव में रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 63 हजार, ग्राम पंचायत नारसी में कक्डीयार में रास्ते और सुरक्षा दीवार के लिए 45 हजार रुपए और 60 सोलर लाइटों के लिए आठ लाख पचास हजार रूपए शामिल हैं। राणा ने सुजानपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में बोलते हुए कहा कि कर्मचारियों को उनका हक देने में असफल रही बीजेपी अब चुनाव नजदीक आते देख कर्मचारियों को धमकाने व हड़काने लगी है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि हिमाचल प्रदेश में जिस सत्तासीन सरकार व सत्ताधीश ने पावर के नशे में कर्मचारियों से अन्याय किया है व चुनावों में उन्हें डरा-धमका कर प्रताडि़त किया है, उसकी सरकार का सूपड़ा साफ हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि बीजेपी कर्मचारियों से इस तरह का दुर्व्यवहार कर रही है। इसके पहले भी बीजेपी की सरकार ने जब-जब ऐसी हिमाकत की है तो बीजेपी सरकार औंधे मुंह गिरी है। इस बार बना चुनावी माहौल व जनता का आक्रोश साफ बता रहा है कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होकर रहेगा। राणा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर फेल और फ्लॉप रही है। यह सरकार आम जनता के तनाव व अवसाद का सबब साबित हुई है। इसलिए अब आम जनता सिर्फ चुनावों का इंतजार कर रही है कि कब चुनाव आए और कब बीजेपी की नाकाम सरकार को विदा किया जाए।















