DNN शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है बुधवार करीब 9:30 बजे इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है सोलन जिला को हिमाचल सरकार में तीसरी बार स्वास्थ्य मंत्री मिला है वरिष्ठ मंत्री व सोलन के विधायक धनीराम शांडिल को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है इसके अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भी उनके पास ही रहेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और श्रम एवं रोजगार विभाग रहेगा। चंद्र कुमार कृषि के साथ पशुपालन विभाग देखेंगे।
हर्षवर्धन चौहान उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग का जिम्मा संभालेंगे। जगत सिंह नेगी के पास राजस्व के अलावा बागवानी और जनजातीय विकास विभाग रहेगा। अनिरूद्ध सिंह के पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज तथा विक्रमादित्य सिंह के पास लोक निर्माण विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग रहेगा। रोहित ठाकुर उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और वोकेशनल एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग विभाग का जिम्मा संभालेंगे।
मुख्यमंत्री सुक्खू के पास ही पर्यटन, वन, शहरी विकास, नगर एवं नियोजन, सहकारिता, सैनिक कल्याण, सूचना प्रोद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और मत्स्य पालन विभाग रहेंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री के विभागों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। इनके पास जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग ही रहेगा।















