सुक्खू का पुतला जलाकर किया विरोध, दी ये चेतावनी

Others Politics Solan

 

DNN परवाणू

आगामी लोकसभा चुनावेां में भाजपा को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस फिलहाल आपसी विवाद में ही फंस गई है। इंटक के प्रदेशाध्यक्ष पद से हरदीप बाबा को हटाएं जाने से उनके समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में सुक्खू क पुलता जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर के नेतृत्व में परवाणु के मुख्य चौक पर सुक्खू का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने सुक्खू को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की मांग की और यदि ऐसा नहीं किया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में युवा इंटक साथ न देने की चेतावनी दे डाली।

इस मौके पर यशपाल ने कहा कि इतने बड़े अध्यक्ष पद पर बैठ कर गैर जिम्मेदाराना तरीके बावा को हटाया है और किसी दूूसरे को नियुक्ती दी है, जबकि यह सुक्खू के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। सिंह को 20 अगस्त 2017 को बिलासपुर में 118 यूनियनों के डेलिगेटों ने 3 साल के लिए अध्यक्ष चुना है और सुक्खू चाह कर भी अगस्त 2020 तक बावा को अध्यक्ष पद से नहीं हटाया जा सकता है। इसके बाद भी कांग्रेस के किसी भी अध्यक्ष या कोई पदाधिकारी इंटक में किसी भी तरह के नियुक्ती करने का अधिकार नहीं है। इंटक एक सविधानिक संस्था है और सुक्खू को ऐसी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से पहले इंटक का सविधान पढ़ लेना चाहिए था।

News Archives

Latest News