DNN राजगढ़
13 दिसम्बर। सिरमौर जिला में पुलिस ने चरस की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मध्य रात्रि जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU नाहन) की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम को इस बाबत गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने चन्दोल के नजदीक स्लैच कैंची हाब्बन रोड़ पर नाकाबन्दी की। इस दौरान एक व्यक्ति एवं एक महिला दोनों निवासी गांव खनिवड नाड मेला, डाकघर सनौरा, तहसील राजगढ़, जिला सिरमौर जिनकी उम्र क्रमश: 26 साल एवं 41 साल है, के कब्जे से 3.044 किलोग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
मामले की पुष्टि जिला के एसपी ओमपति जमवाल ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना राजगढ़ में ND&PS अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।















