सिरमौर में सड़क हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

16फरवरी। राष्ट्रीय राज्य मार्ग पांवटा साहिब-शिलाई पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल का इलाज पांवटा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। वही मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार यमुनानगर के रहने वाले 40 वर्षीय हरि गुरु और 27 वर्षीय कार चालक विवेक कुमार यमुनानगर से शिलाई जा रहे थे। इसी बीच हैवना मंदिर के नजदीक एक जानवर को बचाते हुए गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत 108 और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही 108 के पायलट हरदीप सिंह और ईएमटी वीरेंद्र तुरंत मौके की तरफ रवाना हुए और उन्होंने गंभीर रूप से घायल विवेक को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि हरि गुरु की मौके लर ही मौत हो चुकी थी।उधर पूछे जाने पर हादसे की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News