DNN नाहन
5 अगस्त। जिला सिरमौर में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों हादसे जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए। पुलिस ने शव पोस्टर्माटम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
रविवार देर शाम सोलन-नेरीपुल-छैला मार्ग पर नेरीपुल के समीप एक आइशर ट्रक (नंबर आरजे 19बीएफ-8355) दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। ट्रक सेब से लदा था। इस दुर्घटना में ट्रक चालक मनोहर लाल (21) पुत्र स्वर्ण राम गहलोत निवासी गांव सयोला लेवेरा भवारी जोधपुर, राजस्थान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमप्रकाश पुत्र माहुराम गांव रोहिणी जिला नागोर राजस्थान को गंभीर चोटें आई हंै, जिसे बलग से 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ठियोग उपचार के लिए ले जाया गया है। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
उधर, पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर कच्ची ढांक के समीप हुए हादसे में 26 साल के एक युवक मौत हो गई। युवक पांवटा साहिब से सतौन की ओर जा रहा था कि इस दौरान कच्ची ढांक के समीप पास देते हुए कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद घायल वीरेंद्र निवासी मानल, सतौन को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि















