सिरमौर में डेली नीड्स शॉप पर पुलिस की रेड, जानिये क्या है पूरा मामला

Himachal News Others Sirmaur

DNN हरिपुरधार

0 6मई । सिरमौर जिला में पुलिस ने डेली नीड्स की एक शॉप में अचानक दबिश देकर वहां से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच जारी है।
मामला हरिपुरधार क्षेत्र का है। बीती रात को पुलिस चौकी हरिपुरधार की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप हरिपुरधार के नज़दीक एक डेली नीड्स शॉप पर रेड की, तो उक्त दूकान से 25 बोतलें देसी शराब “For sale in Haryana” बरामद हुई। उक्त दुकानदार हरिपुरधार का ही निवासी है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमापति जमवाल ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी दुकानदार के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 की धारा 39 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगामी जांच जारी है।

Latest News