सिरमौर में अब इन 2 जगहों से भी मानव परिंदों को उड़ने की मिली हरी झंडी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

18 अप्रैल। सिरमौर जिला में अब जल्द ही 2 ओर अन्य स्थानों से देश-विदेश से मानव परिंदों को उड़ते देखा जा सकेगा। जिला के हरिपुरधार के समीप बड़याल्टा व श्री रेणुका जी के ददाहू साइट्स को पैराग्लाडिंग के लिए हरी झंडी मिल गई है। हाल ही में तकनीकी टीम ने निरीक्षण करने के बाद इन दोनों ही साइट्स को पैराग्लाइडिंग के लिए बेहतर करार दिया है। लिहाजा तकनीकी टीम की हरी झंडी मिलने के बाद अब संबंधित दोनों ही साइट्स को पैराग्लाडिंग के लिए सरकाऱ द्वारा नोटिफाई किया जाएगा।
दरअसल बड़याल्टा पैराग्लाडिंग साइट को नोटिफाई करने के लिए मामला प्रदेश सरकार को भेज जा चुका है। जबकि ददाहू साइट को नोटिफाई करने के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही दोनों साइट्स को सरकार द्वारा नोटिफाई कर दिया जाएगा। लिहाजा बड़याल्टा व ददाहू के साथ जिला में पैराग्लाडिंग के लिए अब तीन साइट्स हो जाएंगी। राजगढ़ के सैरजगास को पहले ही सरकार पैराग्लाडिंग के लिए नोटिफाई कर चुकी है।
डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर में हाल ही में बड़याल्टा व ददाहू दोनों ही साइट्स को तकनीकी टीम ने पैराग्लाडिंग के लिए मंजूरी दे दी है, जिसकी टीम ने बहुत अच्छी रेकिंग भी की है। इन दोनों साइट्स की लैडिंग भी बहुत अच्छी जगह चयनित की गई है। डीसी ने बताया कि टीम की अपु्रवल के बाद बड़याल्टा पैराग्लाडिंग साइट को नोटिफाई करने के लिए मामला भेज दिया गया है। जबकि ददाहू की साइट को लेकर कागजी कार्रवाई की औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। यह मामला भी जल्द सरकार को भेज दिया जाएगा। दोनों ही साइट्स पैराग्लाडिंग के लिए नोटिफाई हो जाएगी।
डीसी राम कुमार गौतम ने बताया कि जिला सिरमौर में इससे पहले राजगढ़ के सैरजगास में पैराग्लाडिंग के लिए सरकार की भी मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर कार्य चल रहा है। यह साइट भी हिमाचल प्रदेश की अन्य साइट्स से अलग है, क्योंकि यहां टेकऑफ व लैडिंग एक ही स्थान पर की जा सकती है। लिहाजा जिला में तीनों साइट्स तकनीकी टीम द्वारा बेहतर पाई गई है। राम कुमार गौतम, डीसी सिरमौर
कुल मिलाकर सिरमौर जिला में तीन स्थानों पर पैराग्लाडिंग से जहां जिला में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, तो वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो सकेंगे।

News Archives

Latest News