DNN सोलन
सिरमौर कल्याण मंच की विशेष बैठक सोलन में अध्यक्ष बलदेव चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोलन में रह रहे सिरमौर के सभी परिवारों को मंच की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मंच द्वारा विशेष सदस्यता अभियान छेड़ा जाएगा। इसके अलावा मंच से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा भावी रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जटोली में निर्माणाधीन डॉ. यशवंत सिंह परमार सिरमौर कला एवं संस्कृति सामुदायिक भवन को लेकर चर्चा हुई। अध्यक्ष बलदेव चौहान ने मंच के सभी सदस्यों का आह्वान किया कि वह डॉ. यशवंत सिंह परमार सिरमौर कला एवं संस्कृति सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग करे। बैठक में मंच की मजबूती के लिए सदस्यों ने कई सुझाव रखे।
मंच की उन्नति एवं मजबूती के लिए सभी की सहमती से कई प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष बलदेव चौहान ने बताया कि मंच की बैठक अब 18 जून को कोटलानाला में रखी गई है। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों का आह्वान किया है कि वह बैठक में भाग लें। बैठक में मंच के महासचिव डॉ. रामगोपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद्म पुंडीर, उपप्रधान प्रदीप ममगई, प्रदीप कंवर, कोषाध्यक्ष केआर कश्यप, मिया प्रेम सिंह, एसएस पुंडीर, नारायण सिंह चौहान, रमेश शर्मा, डॉ. डीपी शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गगन चौहान, अनूप कुमार शर्मा, कमल सिंह, लेख राम, रमेश कमल, दर्शन सिंह, चंद्रमोहन ठाकुर, संतराम ठाकुर, सुभाष अत्रि, नवीन निश्चिल, वरुण, बलवीर सिंह एनएन शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


















