सोलन पुलिस द्वारा एक निजी होटल में मारे गए छापे के दौरान दो विदेशी मूल उज़्बेकिस्तान व नेपाल की लड़कियों सहित दिल्ली हरियाणा सिक्किम पंजाब की 12 लड़कियां व हरियाणा व पंजाब से संबंधित कई पुरुष होटल में पाए गए हैं । मामला संदिग्ध होने पर पुलिस इसकी जांच कर रही है । एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि परमाणु पुलिस को एक सूचना मिली कि चक्की मोड़ के नजदीक एक निजी होटल में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हो सकते हैं । इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रात के समय यहां पर छापामारी की। पुलिस के पास सूचना थी कि यहां पर देह व्यापार व जुए से संबंधित नेटवर्क से जुड़े लोग मौजूद हो सकते हैं । उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान निजी होटल में करीब 12 लड़कियां जो दिल्ली हरियाणा, सिक्किम, पंजाब राज्य से व दो विदेशी मूल उज़्बेकिस्तान व नेपाल की पाई गई । हालात संदिग्ध होने पर इनके पहचान पत्रों की जांच की गई । होटल में हरियाणा व पंजाब से संबंधित कई पुरुष भी मौजूद पाए गए। जिनकी भी जांच की गई है । रेड के दौरान पाया गया की होटल मैनेजर द्वारा इनकी किसी भी प्रकार की डिटेल की एंट्री होटल रजिस्टर में नहीं की गई थी। जबकि उनके द्वारा होटल में कमरा लिए गए थे । मामले की जांच अभी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई अमल में ली जाएगी।

साेलन पुलिस ने मारा होटल में छापा विदेशी लड़िकयों सहित 12 लड़िकयां व पुरुष थे मौजूद
DNN सोलन














