सासन में किसानों को मृदा परिक्षण बारे किया जागरुक

Himachal News Others Una

DNN ऊना,

30 अक्तूबर – ग्राम पंचायत सासन में आज इफको ऊना द्वारा किसान दिवस व मृदा परिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम मंे मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफको भुवनेश पठानिया ने किसानों को संतुलित उर्वरकों के प्रयोग तथा तरल यूरिया के प्रयोग और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नैनो डीएपी के फूलगोभी में प्रदर्शन की भी जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केन्द्र ऊना के वैज्ञानिक संजय शर्मा ने पौध संरक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे भी बताया। उन्होंने किसानों को फसलों व सब्जियों के उत्पादन में नेनो यूरिया का उपयोग करने को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने किसानों को मृदा परिक्षण करवाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मृदा परिक्षण से मिट्टी में पाए जाने वाले जरुरी तत्वोें के बारे में पता चलता है और यदि कहीं किसी आवश्यक तत्व की कमी हो तो विभागीय अधिकारियों की सलाह से इसे पूरा किया जा सकता है।

News Archives

Latest News