सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

27 अक्टूबर विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. सुमित के जरंगल ने आज डलहौजी और भटियात विधानसभा क्षेत्रों का दौरा  कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों का  निरीक्षण किया और बूथ लेवल  अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश  जारी किए ।

डॉ. सुमित के जरंगल ने  बूथ लेवल अधिकारियों से  मतदान केंद्रों में भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार  उचित व्यवस्था  सुनिश्चित  बनाने को  कहा ।

उन्होंने यह निर्देश भी दिए की मतदान केंद्र पर उपलब्ध करवाई जाने वाली सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित  बनाई जाए ।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी  प्रकार की समस्या के त्वरित समाधान को लेकर  मतदाता  संबंधित निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं ।

इस दौरान एसडीएम  डलहौजी  जगन ठाकुर भी उपस्थित रहे ।

News Archives

Latest News