सहायक आयुक्त पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त 

Others Solan

DNN परवाणु

04 अक्टूबर। सहायक आयुक्त परवाणु डाॅ. विक्रम सिंह को नगर परिषद परवाणु के सभी वार्डों (वार्ड संख्या 01 से 09 तक) की मतदाता सूचियों को अद्यतन एवं तैयार करने के लिए पुनरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव द्वारा कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचक नियम, 2015 के चैप्टर- IV के नियम 21 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए गए हैं।
पुनरीक्षण अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि इस कार्य के लिए वे हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचक नियम, 2015 का पूर्ण पालन करें तथा प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं समयावधि में कार्य को पूर्ण करें।

News Archives

Latest News