DNN सोलन
हिमाचल सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. राजीव सहजल को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किए जाने पर युवा मोर्चा सोलन मंडल के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। युवा मोर्चा के डा. राजीव सहजल प्रदेश सरकार में युवा मंत्री है और तीन बार विधायक रहते हुए संगठन और सरकार में एक अच्छा अनुभव है उनके मार्ग दर्शन में 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना तय है। मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुन्नू ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन में नई ऊर्जा उत्पन्न होगी, विपक्ष द्वारा लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के धराशाई होने के बाद यह सिद्ध ही गया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 2014 की अपेक्षा अधिक बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने राजीव सहजल पर लगातार विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सतपाल सत्ती का आभार जताया है।



















