सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दिल खोलकर करें दान

Others Solan

DNN सोलन
उपनिदेशक सैनिक कल्याण कार्यालय सोलन ने 07 दिसम्बर, 2019 को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए जिला के सभी नागरिकों से उदारता से दान देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक व जलवायु स्थितियों के मद्देनजर सशस्त्र झंडा दिवस 07 दिसम्बर, 2019 से 31 मार्च 2020 तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दान देने के लिए विद्यार्थियों को 5 रूपये प्रति स्टीकर जबकि अन्य को 10 रुपये प्रति स्टीकर निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि दान की राशि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, सोलन के पक्ष में बैंक ड्राफ्ट या नकद के रूप में भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक रात-दिन हमारे राष्ट्र की सेवा करते हैं। हमारे सैन्य बल देश की सीमाओं पर हमेशा तत्पर रहे हैं और देशभक्ति की भावना के साथ हर फर्ज पूरा कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर आमजन से उदारता से दान देने की अपील की है।

News Archives

Latest News