सरकार ने मजदूरों के हितों के 44 कानूनों को खत्म करने का किया है काम: राजेंद्र ठाकुर

Politics Sirmaur

DNN नाहन

23 सितम्बर। भारतीय ट्रेड यूनियन की जिला सिरमौर संयुक्त समिति द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय नाहन में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों ने डीसी कार्यालय के बाहर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीटू सिरमौर सिरमौर कमेटी के महासचिव राजेंद्र ठाकुर व इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने श्रम कानूनों में बदलाव सहित विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी डीसी सिरमौर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा। इस दौरान ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार पर मजदूर की अनदेखी करने के भी आरोप लगाए।
सीटू जिला सिरमौर कमेटी के महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार तमाम सरकारी उपकरणों का काम कर रही है। सरकार ने मजदूरों के हितों के 44 कानूनों को खत्म करने का काम किया है। कोविड-19 के चलते 13 करोड़ से ज्यादा रोजगार खत्म हुए है। कोविड के नाम पर एकत्रित की गई राशि मदद के लिए सरकार नहीं दे रही है। राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि मजदूरों के हकों के लिए तो लंबे समय से ट्रेड यूनियनें लड़ ही रही है, लेकिन हाल ही में अब केंद्र सरकार द्वारा कृषि से संबंधित जो अध्यादेश लगाए गए हैं, उससे किसानों की आत्मा को खत्म किया है। सरकारी उपकरणों को निजी कंपनियों को बेचा जा रहा है। महंगाई आसमान पर है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आज देश भर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

News Archives

Latest News