सरकार की जन कल्याणाकारी नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं के बारे कलाकारों ने विभिन्न पंचायतों में लोगों को किया जागरूक

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

26 मई :- सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला के चारों विधान सभा क्षेत्रों में इस प्रचार अभियान के दौरान के अर्न्तगत आज अमरज्योति सांस्कृतिक कलामंच घुमारवीं के कलाकारों ने विधान सभा क्षेत्र झण्डुता की ग्राम पंचायत घराण तथा ग्राम पंचायत सनीहरा में सरकारी की योजनाओं,नशा निवारण तथा कोरोना के बचाब बारे जानकरी दी।
इसी प्रकार महांसगम थियेटर सांस्कृतिक ग्रुप बामटा के कलाकारों ने सदर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरनोड़ा तथा बैरी-रजादिया में मुख्यमन्त्री रोशनी योजना, मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना, हिमाचल प्रदेश खुम्ब विकास योजना एकीकृत बागवानी इत्यादि योजनों की विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की। इसी प्रकार नटराज संस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने नुक्कड नाटकों, गीत संगीत व लोक गाथाओं के माध्यम से विधान सभा क्षेत्र घुमारवीं कीे ग्राम पंचायत पनौल तथा पनोह में लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
जन चेतना कलामंच झंडुता, के कलाकारों द्वारा श्रीनयनादेवी जी चुनाव क्षेत्र के अर्न्तगत ग्रांम पंचायत नकराणा तथा टरवाड़ की पंचायत के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अन्तर्गत किसानों को मधुमक्खी वंशों,गृहो। व उपकरणों पर 80 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है तथा मुख्यमंत्री शगुन योजना के को निःशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवाए। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में शामिल न हो सके जिला के पात्र परिवारों को स्वच्छ और धुंआ रहिर्त इंधन उपलब्ध करवाकर महिला सशक्तिकरण व पर्यावरण की रक्षा करना है तथा इस योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा 120 करोड़ रूपये से अधिक की राशि खर्च कर राज्य के 3.23 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवाए गए। कलाकारों ने पंचायत के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

News Archives

Latest News