सरकारी रिकार्ड चोरी कर रद्दी में बेचा अब हुआ ARREST

Crime Solan

DNN सोलन
सोलन के श्रम विभाग के कार्यालय से सरकारी रिकार्ड चोरी करके उसे रद्दी में बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की छानबीन चल रही है। एस.पी. मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार श्रम विभाग का 1972 से लेकर 1990 व कुछ वर्तमान का रिकार्ड चोरी हो गया था। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पहले तो अपने स्तर पर रिकार्ड की तलाश की और बाद में पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर इसी कार्यालय में आऊट सोर्स से लगे एक कर्मचारी से पूछताछ की है। पुलिस ने जांच में पाया कि इस कर्मचारी का अनुबंध दिसम्बर में खत्म हो गया था लेकिन बावजूद इसके यह बीच-बीच में कार्यालय आता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने पाया कि यह कर्मचारी कार्यालय से रिकार्ड लाया और इसने इसे कबाड़ी को रद्दी में बेच दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने कबाड़ी से चोरी हुआ रिकार्ड भी बरामद किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एस.पी. मोहित चावला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भा.दं.सं. की धारा 381 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। अधिकतर रिकार्ड भी बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News