DNN सरकाघाट
भाजपा प्रदेश सचिव डॉ. सीमा ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट और नवाणी की महिलाओं को मास्क बांटे तथा इस कोरोना महामारी से बचने के लिए स्थानीय महिलाओं को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने की अपील की ।
डॉ. सीमा ठाकुर ने साथ ही साथ स्थानीय महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के द्वारा कोरोना महामारी के समय किए गए विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया तथा उन्होंने महिलाओं को केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
डॉ. सीमा ने बंगाल में हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कायराना हमले की घोर निन्दा की। इस कायराना हमले को डॉ. सीमा ठाकुर ने तृणमूल कांग्रेस की वैचारिक हार बताया।
















