DNN धर्मशाला
29 अक्तूबर: विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता कर्म चंद भारती ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद् उपमंडल सिद्धपुर (योल) के अर्न्तगत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि जो उपभोक्ता समय पर बिजली बिल जमा नहीं करवायेंगे उनका बिजली का कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन माध्यम जैसे की बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एप से भी जमा करवा सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन बिल भुगतान करने में कोई कठिनाई हो तो उपमंडल की ईमेल मेकेपकीचनत/हउंपसण्बवउ तथा दूरभाष नम्बर 01892-246394 पर भी समस्या भेज सकते हैं।















