समय पर बिजली के बिल जमा करवाएं विद्युत उपभोक्ता

Himachal News Kangra Others

DNN धर्मशाला

 24 फरवरी – सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने इस उपमण्डल के अधीन आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं को अपने बिजली के बिल देय तय तिथि से पहले जमा करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि समय पर बिल अदा न करने की स्थिति में तय नियमानुसार विद्युत कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल में किसी भी प्रकार की त्रुटि को दूर करने के लिए उपभोक्ता बिल की अदायगी तय तिथि से पहले कार्यालय में आकर ठीक करवा सकते हैं या कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-246394 पर कार्य दिवस के समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

News Archives

Latest News