सफाई का कार्य करने वाले 2 सगे भाइयों सहित 3 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Hamirpur Himachal News Others

DNN हमीरपुर

04 मई। सदर थाना हमीरपुर पुलिस ने हमीरपुर शहर निवासी तीन युवको से सफाई कर्मियों से 5.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपी सगे भाई हैं। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 7 मई तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक सदर थाना हमीरपुर पुलिस की टीम मंगलवार रात को 12:15 बजे बाइपास में गश्त पर थी। इसी दौरान पक्का भरो की तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आई। इस गाड़ी को रोकने का ईशारा किया गया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी को सड़क के बाईं तरफ रोक दिया। गाड़ी में चालक के साथ दो अन्य लड़के बैठे हुए थे। तीनों युवक एकदम घबरा गए। शक होने पर गाड़ी को चैक किया तो गाड़ी के डैशबोर्ड के अन्दर से 5.93 ग्राम हेरोईन चिटटा बरामद हुआ। पुलिस टीम के पुछने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम रोहित कुमार पुत्र राम लाल निवासी वार्ड नंबर 9 रूप नगर हमीरपुर व इसके साथ मध्य में बैठे लड़के ने अपना नाम मोहित कुमार पुत्र राम लाल निवासी वार्ड नंबर 9 रूपनगर हमीरपुर तथा तीसरे लड़के ने अपना नाम राजीव कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 हमीरपुर बताया। सदर थाना हमीरपुर के एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस गहनता से छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था जहां से उन्हें 7 मई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया

News Archives

Latest News