सतोबरी-भतल्ला सड़क के निर्माण पर खर्चे जा रहे 2 करोड़: सरवीन

Kangra Politics

 

DNN धर्मशाला
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपए की निर्माणधीन सतोबरी-भतल्ला सड़क का कार्य प्रगति पर है, इसके बनने से भतल्ला गांव व आसपास के लगभग सैंकड़ों लोगों को इसका लाभ मिलेगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि गांववासियों को शीघ्र सड़क सुविधा का लाभ मिल सके।
शहरी विकास मंत्री ने आज ग्राम पंचायत भतल्ला के वार्ड नम्बर- 6 में 5 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन के शिलान्यास के उपरान्त जनसभा को सम्बोधित कर रहीं थी। इस मौके उन्होंने सामुदायिक भवन के लिये जमीन देनेे वाले दुनी चंद का जमीन दान देने के लिए आभार जताया।
उन्होंने कहा कि सतोबरी बस स्टैंड से चठदयाल गांव तक 5 लाख रुपए व्यय करके एम्बुलेंस योग्य सड़क का निर्माण किया गया है, इससे गांव के 250 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि भतल्ला गांव के ध्याल वार्ड और वनेट गांव में 3-3 लाख रुपए व्यय करके सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा ।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शमशान घाट भतल्ला के लिए 1 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं, इसका काम भी शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा तथा मुख्य सड़क से राजेश वर्मा की जमीन तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सारी धनराशि पंचायत को उपलब्ध करवा दी गयी है, इसके अतिरिक्त पंचायत में 2 लाख व्यय करके विभिन्न स्थानों पर डंगे लगाए गए हैं।
स्रवीन चौधरी ने कहा कि डल झील के सौन्दर्यकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है और शीघ्र ही इसका काम शुरू होगा। सुधेड़ पंचायत के लिए 72 लाख की एक नई सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है । उन्होंने लोक निर्माण विभाग को गतड़ी सड़क का प्राकलन जल्दी बनाने तथा धर्मकोट नड्डी सड़क के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया को एक महीने मके भीतर पूरा करने को कहा है ।

News Archives