सतपाल सत्ती करेंगे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Himachal News Others Una
DNN ऊना
7 अक्तूबर– छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती रविवार को प्रातः 9 बजे राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में लड़कों की राज्य स्तरीय अंडर 19 खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात् 10 बजे 1.20 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल पार्किंग और 11 बजे एमसी पार्क के सामने 20 लाख से निर्मित नगर परिषद् ऊना की कार पार्किंग का लोकार्पण करंेगे। जबकि 12 बजे चन्द्रलोक कालोनी के वार्ड न0 4 में 11 लाख से नवनिर्मित सामुदायिक भवन व 20 लाख से ंबने पार्क को लोगों को समर्पित करेंगे तथा सायं पांच बजे रक्कड़ में 31 लाख रूपये से निर्मित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पार्क का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा सतपाल सिंह सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बसाल में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सतपाल सिंह सत्ती ने 54 परिवारों को दी 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
ऊना, 8 अक्तूबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ऊना सदर विस क्षेत्र के 54 परिवारों को 19 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आर्थिक मदद जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर स्वयं एक गरीब परिवार से आते हैं, इसीलिए गरीब का दर्द समझते हैं और सभी की मदद करने का प्रयास करते हैं।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में ऊना सदर विस क्षेत्र को 1500 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मिली है और बीते कल ही मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 200 करोड़ की परियोजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन कर कर गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा है और ऊना सदर की जनता ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया है। सत्ती ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

News Archives

Latest News