सड़क हादसे में एक युवक की मौत

Crime Sirmaur

DNN पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जोकि शिलाई भटनोल का रहने वाला था। यह हादसा बुधवार रात को हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की पहचान कमल निवासी शिलाई भटनोल के तौर पर हुई है। पुलिस ने केशव चौहान के बयान पर मामला दर्ज किया है। केशव ने पुलिस को बयान दिया कि बुधवार रात पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन के साथ गाड़ी में बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहे थे तो एक स्विफ्ट कार उनकी गाड़ी से आगे चल रही थी। जैसे ही कार भूपपुर के पास पहुंची तो कार के आगे अचानक गाय आ गई। चालक ने गाडी सड़क से बाहर की तरफ काट दी और तभी हाइड्रा से जा टकराई। क्रेन के टायर में टकराने के बाद कार उल्टी दिशा घूम गई और चालक खिड़की से बाहर गिर गया। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से देहरादून ले जाते वक्त बीच रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

News Archives

Latest News