सड़क सुरक्षा माह का समापन कल 

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
16 फरवरी। चंबा जिला में 18 जनवरी से शुरू हुए सड़क सुरक्षा माह का समापन 17 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगा। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। चंबा के विधायक पवन नैयर भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप शामिल होंगे।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं और गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Latest News